Edited By Kuldeep, Updated: 21 Apr, 2026 10:37 PM

हिमाचल प्रदेश के अमित राणा आईपीएल के मैच में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) व गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में अमित राणा यह जिम्मेदारी निभाएंगे।
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश के अमित राणा आईपीएल के मैच में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) व गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में अमित राणा यह जिम्मेदारी निभाएंगे। यह मुकाबला 24 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां अमित राणा की मौजूदगी से हिमाचल प्रदेश का नाम भी गूंजेगा। अमित राणा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं के लिए यह एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है। देहरा क्षेत्र के अमित राणा का यह सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रेरणा से की थी और लगातार मेहनत के दम पर अब आईपीएल जैसे प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचने में सफल हुए हैं।