Edited By Jyoti M, Updated: 20 Apr, 2026 11:46 AM

STF कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, टीम ने मंडी में नागचला फोरलेन के पास नाकाबंदी की थी इस दौरान एक कार नंबर PB 02EK-6363 को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
कुल्लू (संजीव जैन)। STF कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, टीम ने मंडी में नागचला फोरलेन के पास नाकाबंदी की थी इस दौरान एक कार नंबर PB 02EK-6363 को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी लेने पर कार से कुल 838 ग्राम चरस बरामद हुई। कार में कुल चार व्यक्ति सवार थे। आरोपीयों की पहचान सफल प्रताप सिंह, हरपिंदर सिंह, अरपिंदर सिंह, अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।
यह सभी आरोपी अमृतसर पंजाब के निवासी हैं। सभी आरोपीयों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह, मंडी, में NDPS अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना बल्ह द्वारा की जा रही है। हेमराज वर्मा डिप्टी एसपी, एसटीएफ कुल्लू ने मामले की पुष्टि की है।