Edited By Kuldeep, Updated: 19 Apr, 2026 06:02 PM

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाल अधिकारों की सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाल अधिकारों की सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। सरकार ने कोटखाई की अनिता ठाकुर को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 18 के तहत प्रदत्त शक्तियों के तहत नियुक्ति की गई है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले रहेगा निर्धारित किया गया है।