Edited By Jyoti M, Updated: 25 Feb, 2025 03:13 PM

होली-तियारी मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण अप्पर तियारी गांव का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। इससे क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भरमौर उपमंडल की होली तहसील में...
भरमौर, (उत्तम): होली-तियारी मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण अप्पर तियारी गांव का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। इससे क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भरमौर उपमंडल की होली तहसील में लोअर तियारी को अप्पर तियारी से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के आगे एक ही गांव है जबकि वाया कलाह मणिमहेश का मार्ग भी यहीं से होकर जाता है।
भूस्खलन से सबसे अधिक असर अप्पर तियारी के गांवों के लोगों को हुआ है। हालांकि भूस्खलन से किसी भी जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन मार्ग को खुलने में काफी समय लग सकता है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल होली के एस.डी.ओ. नरेश कौशल ने बताया कि सुबह हुए इस भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है, जिसे तुरंत खोलने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि गांव के लोगों को समस्या न हो।