Chamba: झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार डगमगाई : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Apr, 2025 06:11 PM

chamba congress government staggered

व्यवस्था पतन का दौर जल्द समाप्त होने वाला है। झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार डगमगाई हुई है। सरकार को समझ ही नहीं आ रहा है कि कैसे सरकार चलाएं। हम मामूली अंतर से पीछे रह गए।

चम्बा (काकू): व्यवस्था पतन का दौर जल्द समाप्त होने वाला है। झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार डगमगाई हुई है। सरकार को समझ ही नहीं आ रहा है कि कैसे सरकार चलाएं। हम मामूली अंतर से पीछे रह गए। सत्ता पक्ष हमारी आवाज को नहीं दबा सकता है। हम जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चम्बा में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है।

उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा कांग्रेस सरकार से उठ चुका है, ये फिर आपके बीच आएंगे और झूठे वायदे कर आपको बरगलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों से पूर्व भी इन्होंने झूठ बोला और अब भी झूठ बोलकर सरकार चलाना चाहते हैं, लेकिन जनता ने अब अढ़ाई साल में ही इनको परख लिया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में जो विकास पूर्व की भाजपा सरकार के समय हुआ वह आज से पहले कोई नहीं कर पाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सिर्फ सैर सपाटे के लिए आते हैं और झूठी घोषणाएं करके जाते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि भरमौर के विधायक वाई वन गेट टू स्कीम हैं। एक तो ये विधायक का काम बखूबी निभा रहे हैं और दूसरा विशेषज्ञ चिकित्सक होने के नाते भी इस दुर्गम इलाके में भी आपके घर द्वार मुफ्त सेवा कर रहे हैं। ये न केवल यहां की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाना जानते हैं बल्कि जहां सरकार डाक्टर नहीं भेज पा रही है वहां ये सेवाएं अपनी जनता को दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास करने के लिए न पैसा है और न नीति। केंद्र से नाबार्ड, सीआरएफ, एडीबी, वर्ल्ड बैंक, समग्र शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को पैसा केंद्र से आ रहा है। सड़कों के लिए अरबों रुपए हर महीने आ रहे हैं लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कहते हैं कि केंद्र कोई मदद नहीं कर रहा। इस दौरान डल्हौजी से विधायक डीएस ठाकुर और भरमौर के विधायक डा. जनक राज भी उपस्थित रहे। परेल में 32 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी ज्वाइन कर ली, जिनका पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हार डालकर स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने चम्बा प्रवास के दौरान मैहला व परेल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देवतुल्य कार्यकर्त्ता ही हमारी ताकत हैं।

कुलदीप कुमार की शहादत पर जताया दुख
नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल के वीर सपूत हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के कोहलवीं गांव निवासी कुलदीप कुमार की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए कुलदीप ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पूरा देश कुलदीप जी का ऋणी है। कुलदीप जी की शहादत पर समस्त प्रदेशवासियों को गर्व है। उनके अविस्मरणीय योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!