Chamba: चचेरी बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार पर टूटा दुखा का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2025 11:18 AM

death of person

चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भड़ेला में एक दुखद घटना सामने आई। यहां चचेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की रास्ते में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

भड़ेला (चुनी लाल): चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भड़ेला में एक दुखद घटना सामने आई। यहां चचेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की रास्ते में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति का शव उसके गांव से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

मृतक की पहचान चेतराम (45) पुत्र रघू निवासी गांव डंडियाली व डाकघर भड़ेला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चेतराम वीरवार को अपनी चचेरी बहन के निधन पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। रस्में पूरी करने के बाद वह घर के लिए लौटा, लेकिन घर नहीं पहुंच सका।

शाम करीब 6 बजे गांव से कुछ दूरी पर रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने चेतराम को अचेत अवस्था में पड़े देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चेतराम के परिजनों को दी। खबर मिलते ही उसकी माता, भाई और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चेतराम की सांसें थम चुकी थीं।

चेतराम की मौत की खबर से घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे डंडियाली गांव में मातम पसर गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में चेतराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय चेतराम की पत्नी और बच्चे चम्बा में थे। चेतराम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। अब बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां के कंधों पर आ गई है। चेतराम की मौत किन कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। भुंदड़ोता वार्ड की पंच खेमो ने घटना की पुष्टि की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!