Chamba: चरस की खेप के साथ सलूणी का युवक गिरफ्तार, तस्करी का नैटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2025 05:57 PM

youth arrested with hashish

चम्बा जिले के बरोटी-किहार मार्ग पर पुलिस ने एक युवक से सवा किलो चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू दी गई है।

चम्बा (काकू): चम्बा जिले के बरोटी-किहार मार्ग पर पुलिस ने एक युवक से सवा किलो चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बरोटी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को जांच के लिए रोका। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नर सिंह (35) वर्ष पुत्र हरि राम निवासी गांव किल्लूनी, डाकघर कंधवाड़ा, तहसील सलूणी व जिला चम्बा बताई। इसके बाद युवक की तलाशी ली गई।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 166 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को तुरंत गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ थाना किहार में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब आरोपी से आगामी पूछताछ चल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसकी सप्लाई कहां की जा रही थी।

इस वर्ष 23.101 किलोग्राम चरस जब्त, 45 गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने इस वर्ष जिले में अब तक 23 किलो 101 ग्राम चरस जब्त की है और 45 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। बड़ी बात यह है कि 9 आरोपी बाहरी राज्यों से संबंधित हैं। वहीं अब पुलिस ने इतनी बड़ी खेप पकड़कर एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!