Edited By Kuldeep, Updated: 09 Dec, 2024 03:44 PM

प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में 11 दिसम्बर को होने वाले जश्न में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के आने पर अभी तक संशय बना हुआ है।
बिलासपुर (बंशीधर): प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में 11 दिसम्बर को होने वाले जश्न में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के आने पर अभी तक संशय बना हुआ है। प्रदेश सरकार को अभी तक कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। बागवानी मंत्री एवं समारोह के प्रभारी जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकसभा सत्र में केंद्रीय नेताओं की व्यस्तता के चलते अभी तक नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने भाजपा द्वारा बिलासपुर में किए गए विरोध प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का मोह नहीं छोड़ पा रही है। भाजपा के कारण ही प्रदेश को उपचुनाव झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में होेने वाला जश्न ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित होने वाले समारोह में नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here