Breaking

Sirmaur: पांवटा साहिब में कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, यूपी के सहारनपुर से 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2025 06:12 PM

car theft gang busted in paonta sahib 3 accused arrested

पुलिस ने एक कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर उत्तर प्रदेश से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पिछले महीने पांवटा साहिब में कार चोरी का मामला सामने आया था। उसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की थी।

पांवटा साहिब (संजय): पुलिस ने एक कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर उत्तर प्रदेश से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पिछले महीने पांवटा साहिब में कार चोरी का मामला सामने आया था। उसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की थी। टीम ने आरोपियों के धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने हमजा (18) पुत्र जावेद निवासी सहारनपुर, साबिर (20) पुत्र इरशाद निवासी विकासनगर तथा इस्माइल (21) निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार कर पांवटा साहिब पहुंचा दिया है। उनके कब्जे से 2 कारें भी बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। ये लोग पांवटा साहिब से कारें चोरी कर सहारनपुर ले जाते थे। डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!