Hamirpur: अंदराल में गहरी खाई में गिरी कार, सेना के जवान की मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2024 09:42 PM

car falls into deep ditch in daral army soldier dies

सुजानपुर पुलिस थाने के तहत पड़ते अंदराल गांव के पास वीरवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई।

हमीरपुर (राजीव): सुजानपुर पुलिस थाने के तहत पड़ते अंदराल गांव के पास वीरवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है जोकि भारतीय सेना में कार्यरत था और आजकल घर छुट्टी आया था। घायल युवक का उपचार सिविल अस्पताल टौणीदेवी में चल रहा है। ग्राम पंचायत भटेड़ के प्रधान प्रकाश चंद से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार (24) तथा निखिल कुमार (22) दोनों कार से ऊहल से घर की तरफ जा रहे थे कि अंदराल के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में विकास कुमार की मौत हो गई जबकि निखिल कुमार घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि निखिल कुमार का इलाज टौणीदेवी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार भटेड़ निवासी विकास व निखिल कार से अंदराल गांव गया हुआ था। वापसी पर आते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर लोगों ने कार से विकास और निखिल को बाहर निकाला। दोनों को टौणीदेवी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि छानबीन जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!