Edited By Vijay, Updated: 06 Apr, 2022 07:45 PM
![cabinet minister mahender singh thakur](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2022_4image_19_42_414488288mahendersinghinbilaspur-ll.jpg)
022 के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में राजतिनिक दलों के नेता अब प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के मद्देनजर हिमाचल का रुख कररहे हैं, जिसके चलते आज सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में आम आदमी पार्टी द्वारा रोड शो का...
घुमारवीं/बिलासपुर (मुकेश गौतम): 2022 के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में राजतिनिक दलों के नेता अब प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के मद्देनजर हिमाचल का रुख कररहे हैं, जिसके चलते आज सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में आम आदमी पार्टी द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान पहुंचे और हिमाचल में आप पार्टी की सरकार बनाने की जनता से अपील की है।
वहीं कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आप पार्टी के रोड शो को न केवल फ्लॉप रोड शो करार दिया है बल्कि अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की तुलना मदारी से कर डाली है। मंत्री का कहना है कि जैसे मदारी डुगडुगी बजाता है तो 500-700 लोगों की भीड़ खड़ी हो जाती है, वैसे ही आप पार्टी ने रोड शो के नाम पर 1000-1500 लोगों को इकट्ठा किया है, जिससे सरकार नहीं बनती। महेंद्र सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करते हुए दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान पर झांकने की सत्येंद्र जैन को नसीहत दी है।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मामलों के चलते ही आप पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बना पाई है और अब हिमाचल में भी अपनी जगह बनाना चाहती है लेकिन उसके ये मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने 4 राज्यों में हुई भाजपा की जीत के आधार पर हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here