Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2025 06:00 PM

राजा का तालाब के मेन बाजार में मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तड़के सुबह करीब 6 बजे जब एक महिला ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा तो उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।
राजा का तालाब (योगेश): राजा का तालाब के मेन बाजार में मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तड़के सुबह करीब 6 बजे जब एक महिला ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा तो उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस थाना रैहन को दी गई। एएसआई के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। जांच में मृतक की पहचान गगन सिंह (55) निवासी धमेटा समकड़ के रूप में हुई, जो पेशे से ड्राइवर था।
जानकारी के अनुसार वह 2 मार्च को चम्बा के लंगेरा में एक बारात लेकर गया था और वापसी के दौरान रात 10 बजे राजा का तालाब में उतरा था। यहां से अपने घर जाने के लिए उसे बस पकड़नी थी, लेकिन वह रास्ता नहीं समझ पा रहा था। उसने रात को घर पर फोन कर बताया था कि उसे बेचैनी हो रही है, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला और सुबह उसका शव बरामद हुआ। उधर, फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here