Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2025 03:07 PM

हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड सीमा के साथ सटे पांवटा साहिब में बीते सोमवार को यमुना नदी किनारे दर्जनों गौवंश के अवशेष मिलने के बाद पूरे प्रदेश के लोगों में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं।
पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड सीमा के साथ सटे पांवटा साहिब में बीते सोमवार को यमुना नदी किनारे दर्जनों गौवंश के अवशेष मिलने के बाद पूरे प्रदेश के लोगों में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पांवटा साहिब में भाजपा ने भी अपना विरोध दर्ज करवाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में ने लोक निर्माण विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकालकर रोष प्रकट किया तथा एसडीएम गुंजित सिंह चीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि मानपुर देवड़ा के साथ लगती यमुना नदी के किनारे 22 अधिक गौवंश की हत्या कर दी गई है, जिससे हिन्दू समाज में गहरा रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रशासन को तुरंत सख्त आदेश दिए जाएं ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पांवटा साहिब में बड़ा विरोध हो सकता है, जिसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
सुखराम चौधरी ने यह भी मांग की है कि जो बाहरी राज्यों से पांवटा साहिब में काम करने आते हैं, उनकी पुलिस वैरिफिकेशन होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, ओपी कटारिया, नवीन शर्मा, रोहित चौधरी, सुखविंदर सिंह, नितिन शर्मा व राजेश चौधरी आदि मौजूद थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here