Shimla: पंचवीर छत्रखंड देवता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Jan, 2025 03:27 PM

birthday of panchveer chhatrakhand deity celebrated with pomp

नववर्ष पर उपमंडल रामपुर में ग्राम पंचायत नरैंण के गांव ब्रांदली में बुशहर रियासत एक मात्र देवता साहिब पंचवीर छत्रखंड देवता का जन्मदिन धूमधाम से आयोजित किया गया। हर साल देवता का जन्म दिवस 18 पौष, 1 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को विशेष बनाने के लिए...

रामपुर बुशहर, (नोगल): नववर्ष पर उपमंडल रामपुर में ग्राम पंचायत नरैंण के गांव ब्रांदली में बुशहर रियासत एक मात्र देवता साहिब पंचवीर छत्रखंड देवता का जन्मदिन धूमधाम से आयोजित किया गया। हर साल देवता का जन्म दिवस 18 पौष, 1 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को विशेष बनाने के लिए ग्रामीणों ने भी विशेष सांस्कृतिक व पूजा, हवन कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हजारों की तादात में श्रद्धालूओं की भीड़ रहती है। मंदिर के पुजारी प्रताप कुमार ने बताया कि इस दिन देवता के दर्शन करने वालों की इच्छाएं पूर्ण होती है। सच्चे मन से जो भी श्रद्धालू देवता से आर्शीवाद मांगते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि देवता ने कई दंपतियों की इच्छाओं को पूर्ण किया है।

मंदिर के मोतबीन डा. केदार, प्रधान राजीव देष्टा, भंडारी देसराज पौंड ने बताया कि देवता के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशाल नाटी, भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में लोक कलाकार कृष्ण लाल को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान देवता साहिब पंचवीर छत्रखंड के माध्यम से वर्षफल का भी व्याख्यान किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 सभी के लिए लाभदायक व सुख समृद्धि देने वाला होगा। इस देवता के जन्म दिन में रामपुर, रोहडू, कुल्लू, कुमारसैन, ठियोग, किन्नौर, उत्तराखंड से भारी संख्या में श्रद्धालूओं ने भाग लिया। 

सडक मार्ग रोहडू- ब्रांदली सडक मार्ग से, दूसरा सडक मार्ग रामपुर से ब्रांदली के लिए एच.आर.टी.सी . बस की सहायता से भी मंदिर तक पहुंचा जाता है। इन सुंगरी-बांदली सडक मार्ग की हालत काफी खराब है, ऐसे में श्रद्धालुओं व आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्रांदली निवासी रवि कुमार व पंकज महाजन, विपिन देष्टा ने लोक निर्माण विभाग से सड़क मार्ग को ठीक करने की मांग की है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!