Himachal: पुलिस ने फोरलेन पर रोकी बाइक...तलाशी में मिला 50.32 ग्राम चिट्टा, सुंदरनगर का युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Mar, 2026 05:19 PM

bike rider arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मुस्तैदी दिखाते हुए सदर थाना पुलिस की टीम ने मंडी जिले के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मुस्तैदी दिखाते हुए सदर थाना पुलिस की टीम ने मंडी जिले के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना की टीम रविवार को मंडी-भराड़ी चौक के पास गश्त और नाकेबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक बाइक (HP 31D-1940) को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका। बाइक पर सवार युवक की जब तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 50.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जोकि एक बड़ी कॉमर्शियल मात्रा मानी जा रही है। 

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रोहन निवासी गांव महादेव, तहसील सुंदरनगर (जिला मंडी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नशा तस्करी के नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!