Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2025 10:03 PM

दोपहर बाद मृतक मौजी राम के 5 दिनों से लापता बेटे अशोक कुमार (50) का शव लठियानी के पास गोबिंद सागर झील में मिलने से मामला गंभीर हो गया है।
बिझड़ी (सुभाष): दोपहर बाद मृतक मौजी राम के 5 दिनों से लापता बेटे अशोक कुमार (50) का शव लठियानी के पास गोबिंद सागर झील में मिलने से मामला गंभीर हो गया है। अशोक के पिता का शव जोकि सड़ने लग पड़ा था उसकी मौत का अंदाजा भी 5-6 दिन पहले लगाया जा रहा था। अशोक भी 5 दिन से घर से लापता था परंतु मंगलवार को बेटे का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
बहरहाल अशोक कुमार के शव को बंगाणा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर बड़सर पुलिस को सूचित कर दिया है। बड़सर के एसडीपीओ लालमन शर्मा ने बताया कि शव की पहचान अशोक कुमार पुत्र मौजी राम गांव सकरोह थाना बड़सर के तौर पर हुई है। अभी शव बंगाणा पुलिस के अधीन है।