Solan: ट्रक व बाइक की टक्कर में एक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Mar, 2025 10:53 PM

baddi road accident one dead

साई रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार (34) पुत्र राम गणेशी निवासी गांव उदपुर घाटमपुर तहसील व डा. बल्लापुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश बसंती बाग घर से बाइक पर बाजार...

बद्दी (ठाकुर): साई रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार (34) पुत्र राम गणेशी निवासी गांव उदपुर घाटमपुर तहसील व डा. बल्लापुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश बसंती बाग घर से बाइक पर बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह साई रोड पर पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। पहले उसको इलाज के लिए गगन अस्पताल भेजा गया फिर उसको पीजीआई रैफर कर दिया गया। बाद में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने के दौरान घायल दोपहिया चालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी बद्दी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!