Kullu: सोलंगनाला के पास हिमस्खलन, एक घंटा बंद रहा मनाली-केलांग मार्ग

Edited By Vijay, Updated: 09 Mar, 2025 07:19 PM

avalanche near solanganala manali keylong road closed for one hour

सोलंगनाला के पास रविवार को हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन मार्ग एक घंटे तक बंद रहा।

मनाली (सोनू): सोलंगनाला के पास रविवार को हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन मार्ग एक घंटे तक बंद रहा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की तत्परता से सड़क को जल्द ही बहाल कर दिया गया। बता दें कि ताजा हिमपात के कारण क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा उपाय और कड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब एक बजे सोलंगनाला के पास बीआरओ की योजक परियोजना के कार्यालय के समीप भारी हिमस्खलन हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बर्फ का विशाल ढेर सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। वाहन चालक रविंद्र और अशोक ने बताया कि सौभाग्यवश बीआरओ की मशीनरी मौके पर ही मौजूद थी, जिससे बिना देर किए सड़क को जल्द बहाल कर दिया गया। बीआरओ के कर्मियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए एक घंटे के भीतर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली-केलांग मार्ग पर भारी हिमपात के कारण हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलंगनाला से आगे धुंधी की ओर जाने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जब तक मौसम में सुधार नहीं आता और खतरा कम नहीं हो जाता, तब तक पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!