बेरोज़गारी को कहें बाय-बाय! आईटीआई हमीरपुर में इस दिन होगा अप्रेंटिसशिप मेला

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Oct, 2025 01:53 PM

apprenticeship fair will be held on this day in iti hamirpur

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे जूपिटर इंटरनेशनल...

हमीरपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे जूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी, वर्धमान कंपनी, सौभाग्य प्राइवेट लिमिटेड, जेडीएस गोदरेज कंपनी, एलायंस जॉब तथा कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। ये कंपनियां उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत करके इन्हें अप्रेंटिस के रूप में भर्ती करेंगी और नौकरियां भी देंगी।

सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि इस मेले में 5वीं, 8वीं पास, दसवीं पास, बारहवीं पास, विभिन्न ट्रेडस में आईटीआई डिप्लोमाधारक, तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक और चार वर्षीय डिग्री धारक फ्रेशर्स और अनुभवी युवा अपने बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी प्रमाण पत्रों की मूल व फोटो प्रतियों सहित भाग ले सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने कहा कि मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप अधिनियम के अनुसार न्यूनतम मासिक मानदेय और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अप्रेंटिसशिप कर चुके अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर भी दिए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील भी की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!