झारखंड की दुलारी और मासूमों की तस्करी: हमीरपुर पुलिस की रेड में हुआ वो खुलासा, जिसे सुनकर कांप उठेगा आपका कलेजा

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Feb, 2026 01:57 PM

child trafficking racket exposed in himachal

Hamirpur Human Trafficking Case: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाना हमीरपुर ने झारखंड से बच्चों को लाकर बाल मजदूरी करवाने वाले एक गिरोह की सक्रियता पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस...

Hamirpur Human Trafficking Case: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाना हमीरपुर ने झारखंड से बच्चों को लाकर बाल मजदूरी करवाने वाले एक गिरोह की सक्रियता पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दुलारी देवी नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड की रहने वाली है।

चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर बड़ा एक्शन

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायत मिली। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए छापेमारी की और दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया। चौंकाने वाली बात यह है कि रेस्क्यू किए गए बच्चों में से एक को हमीरपुर और दूसरे को कुल्लू से बरामद किया गया है।

पैसे के लेन-देन और गिरोह की जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला दुलारी देवी, हिमाचल के ही एक व्यक्ति के कहने पर झारखंड से 5 नाबालिग बच्चों को यहां लाई थी। आशंका जताई जा रही है कि इन बच्चों को अलग-अलग जिलों में बाल श्रम के लिए बेचा या भेजा गया था। पुलिस अब इस मामले में वित्तीय लेन-देन और तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मानव तस्करी और बाल श्रम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाकी बच्चे कहां हैं और इस घिनौने व्यापार में और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!