हमीरपुर वासियों ध्यान दें: 15 तक बंद रहेगी यह सड़क, जानें नया रास्ता

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Feb, 2026 09:57 AM

chakmoh nalbad bhated road will remain closed till 15th

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत चकमोह-नलबाड़ भटेड़ सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।

हमीरपुर। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत चकमोह-नलबाड़ भटेड़ सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि चकमोह-नलबाड़ भटेड़ सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 फरवरी तक बंद की गई है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पंचवटी चकमोह से तांबड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!