हमीरपुर में गैंस सिलेंडर बदलते समय अचानक हुआ विस्फोट, खिड़कियों के शीशे हुए चकनाचूर; मां-बेटा झुलसे

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Feb, 2026 02:31 PM

explosion while changing gas cylinder in hamirpur mother and son burnt

Hamirpur News: हिमाचल के हमीरपुर में एक महिला और उसका बेटा अपने घर में सिलेंडर फटने से झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले बस्सी इलाके में हुआ यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे रसोई के...

Hamirpur News: हिमाचल के हमीरपुर में एक महिला और उसका बेटा अपने घर में सिलेंडर फटने से झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले बस्सी इलाके में हुआ यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे रसोई के दरवाजे उड़ गए और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

सिलेंडर बदलते ही हुआ रिसाव और विस्फोट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब घर में खाना पक रहा था। खाना बनाते समय गैस खत्म हो गई और एक नया सिलेंडर लगाया गया, जिससे गैस लीक हुई और विस्फोट हो गया। सुनीता और उनके बेटे इंद्रजीत डोगरा, जो विस्फोट के समय रसोई में थे, बुरी तरह झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

खिड़कियों के शीशे टूटे

धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रसोई घर का ढांचा हिल गया और कांच के टुकड़े काफी दूर तक जाकर गिरे। आसपास के घरों में भी इस विस्फोट से दहशत फैल गई। गनीमत रही कि आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में नहीं लिया, वरना नुकसान और अधिक हो सकता था। 

पुलिस की कार्रवाई 

एसपी हमीरपुर, बलबीर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला पूरी तरह से आकस्मिक दुर्घटना का है। उन्होंने कहा, "पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है और पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की आपराधिक लापरवाही का कोई संकेत नहीं मिला है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!