DC हमीरपुर के आदेश: 5 मार्च तक बंद रहेगी यह सड़क, अब इस रास्ते से जाएं

Edited By Jyoti M, Updated: 08 Feb, 2026 10:42 AM

dc hamirpur s order this road will remain closed until march 5th

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बुंबलू पुल-समन कोठी-कठियाणा सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 मार्च तक बंद की गई है।

हमीरपुर। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बुंबलू पुल-समन कोठी-कठियाणा सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 मार्च तक बंद की गई है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बुंबलू पुल-समन कोठी-कठियाणा सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 5 मार्च तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक सलौणी-पंजारडा-कुलहेड़ा सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!