हमीरपुर की यह सड़क 8 मार्च तक रहेगी बंद, DC ने जारी किए आदेश

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Feb, 2026 12:27 PM

this road of hamirpur will remain closed till march 8 dc issued orders

नादौन उपमंडल के अंतर्गत कलूर, कोहला-नादौन, टिल्लू, बिलकेश्वर महादेव सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 8 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

हमीरपुर। नादौन उपमंडल के अंतर्गत कलूर, कोहला-नादौन, टिल्लू, बिलकेश्वर महादेव सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 8 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि कलूर, कोहला-नादौन, टिल्लू, बिलकेश्वर महादेव सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 8 मार्च तक बंद की गई है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अमतर-बेला सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!