Himachal: सांसद अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को लेकर कही ये बड़ी बात, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Edited By Vijay, Updated: 15 Sep, 2024 07:59 PM

anurag thakur said this big thing about kejriwal also targeted rahul gandhi

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंंत्री अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे के ऐलान पर कहा कि कुछ लोगों की नैतिकता ही खत्म हो गई थी।

ऊना (सुरेन्द्र): हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंंत्री अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे के ऐलान पर कहा कि कुछ लोगों की नैतिकता ही खत्म हो गई थी। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती व पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर की मौजूदगी में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को धरना प्रदर्शन भी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने टिप्पणी की कि वह न तो सचिवालय, न ऑफिस जा सकते हैं, न साइन कर सकते हैं तो ऐसे में वह सीएम किस काम के थे। दिल्ली की जनता को ठगने और लूटने का काम किया गया। शराब घोटाले में जेल यात्रा करने के बाद लौटने पर प्रदर्शन ऐसे कर रहे थे जैसे न जाने कौन-सा युद्ध जीतकर आए हों। न तो वह दोषमुक्त हुए हैं और न ही कोई उपलब्धि हासिल की है। आखिर जश्न किस बात का था। उन्हें आज नहीं तो कल वापस जेल जाना ही पड़ेगा।

देश की छवि को गिराने का होता है राहुल गांधी का दौरा
राहुल गांधी के अमरीका दौरे पर पूछे गए सवाल पर अनुराग ने कहा कि राहुल का विदेश दौरा भारत को अपमानित करने का होता है। देश की बढ़ती हुई छवि को गिराने का होता है। एक के बाद एक झूठ बोलने का वह रिकाॅर्ड स्थापित करते हैं। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद लगा था कि वह अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे। कांग्रेस 100 सीट भी पूरी नहीं जीत पाई। इसका गुस्सा वह देश को अपमानित करने के रूप में उतार रहे हैं। वह राजनीतिक विरोध करते-करते राष्ट्र विरोध करने पर उतर आए हैं। जिस पार्टी ने 60 वर्ष देश पर राज किया हो वह विदेशी धरती पर जाकर अपने देश को अपमानित करने का काम करें यह सही नहीं है। लोग पूछ रहे हैं कि राहुल भारत के हैं या पाकिस्तान के?

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हिंदुओं का अपमान किया 
हिंदू संगठनों के हिमाचल में विरोध के सवाल पर अनुराग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हिंदुओं का अपमान किया है। इसी के चलते विभिन्न संगठनों को सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर पानी की बौछारें करके उन्हें प्रदेश में अपमानित किया गया जो कतई तर्कसंगत नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति ही करती है। इससे पहले अनुराग ठाकुर का पार्टी ऑफिस पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने विधायक सतपाल सत्ती की अगुवाई में स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए टिप्स दिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!