Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2022 08:04 PM
![anchal thakur hoisted the tricolor on the top of switzerland](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2022_6image_20_04_310471038anchalthakur-ll.jpg)
होनहार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने स्विट्जरलैंड की चोटी एललेनहार्न में भारत का झंडा फहरा दिया है। आंचल ठाकुर ने अपनी सफलता की खुशियां इंटरनैट मीडिया में शेयर कीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने भारतीय ध्वज फहराकर विश्व रिकॉर्ड...
पतलीकूहल (ब्यूरो): होनहार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने स्विट्जरलैंड की चोटी एललेनहार्न में भारत का झंडा फहरा दिया है। आंचल ठाकुर ने अपनी सफलता की खुशियां इंटरनैट मीडिया में शेयर कीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने भारतीय ध्वज फहराकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ 4000 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने का अहसास अविश्वसनीय रहा। महिलाओं के इस विश्व रिकॉर्ड अभियान में राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस कर रही हूं। आंचल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व दोस्तों को दिया है।
आंचल ने बताया कि हालांकि उन्हें स्कीइंग की ढलानों में ही अपने जौहर दिखाने का हुनर प्राप्त है, लेकिन यह अभियान भी उनके लिए रौचक रहा है। आंचल ने कहा कि जब 2018 में तुर्की में उन्होंने पहला अंतर्राष्ट्रीय मैडल जीता था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी थी। आंचल ने बताया कि जब उन्होंने पीएम को बताया कि वह उस रोशन ठाकुर की बेटी है, जिन्होंने उन्हें सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग सिखाई थी तो वह खुश हुए थे।
आंचल ने बताया कि प्रधानमंत्री की हौसला अफजाई से उनके हौसले बुलंद होते हैं और विदेश की धरती में दोगुनी ताकत से अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने का प्रयास करते हैं। आंचल ने बताया कि वह स्कीइंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाती रहेगी और देश का नाम रोशन करती रहेगी। स्विट्जरलैंड में भी उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। आंचल ठाकुर के पिता रोशन ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बेटी आंचल पर नाज है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here