हिमाचल में मानसून विदाई के बाद गर्मी ने दिखाए तेवर, इस दिन बारिश की संभावना

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Sep, 2025 11:16 AM

after the monsoon leaves himachal the heat shows its strength

धर्मशाला और ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यहां गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। ऊना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और धर्मशाला का 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल डेस्क। धर्मशाला और ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यहां गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। ऊना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और धर्मशाला का 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोपहर के समय कुछ इलाकों में बादल छाने से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आई। नाहन में 4.4, शिमला में 2.9 और कुकुमसेरी में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई, जबकि अन्य स्थानों पर एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है, हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार की सुबह धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद शिमला सहित कई जगह बादल घिर आए।

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में गर्मी दोबारा असर दिखाने लगी है। यदि आगामी दिनों में मौसम साफ रहा, तो तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को दिन के समय गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, हालांकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!