Shimla: 53 साल बाद अपने संगीत गुरु से मिले अभिनेता अनुपम खेर, साेशल मीडिया पर सांझा की भावुक यादें

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2026 07:01 PM

actor anupam kher met his music teacher after 53 years

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने 53 वर्ष के बाद अपने संगीत गुरु प्रो. सोम दत्त बट्टू से मुलाकात कर भावुक क्षण सांझा किए हैं।

शिमला (अभिषेक): बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने 53 वर्ष के बाद अपने संगीत गुरु प्रो. सोम दत्त बट्टू से मुलाकात कर भावुक क्षण सांझा किए हैं। अनुपम खेर ने सोशल नैटवर्किंग साइट पर बताया कि प्रो. सोम दत्त बट्टू वर्ष 1972-73 में शिमला स्थित राजकीय महाविद्यालय में उनके संगीत शिक्षक थे और कालेज नाटकों के लिए संगीत भी रचते थे।

PunjabKesari

आज भी ‘बेटा’ कहकर संबोधित करते हैं गुरुजी
अनुपम खेर इन दिनों गुरुग्राम में फिल्म खोसला का घोसला-2 की शूटिंग कर रहे हैं, इसी दौरान दोनों की यह खास मुलाकात संभव हो सकी। अभिनेता ने सोशल नैटवर्किंग साइट्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इतने वर्षों के बाद गुरु का आशीर्वाद पाकर उन्हें अपार खुशी मिली। उन्होंने भावुक अंदाज में बताया कि गुरुजी आज भी उन्हें ‘बेटा’ कहकर संबोधित करते हैं, जबकि इस उम्र में उन्हें यह संबोधन केवल उनकी मां ही करती हैं। अनुपम खेर ने यह भी उल्लेख किया कि भारत सरकार ने वर्ष 2024 में प्रो. सोम दत्त बट्टू को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में स्कूल और काॅलेज के शिक्षक केवल विषयों की शिक्षा ही नहीं देते थे, बल्कि जीवन के अहम सबक भी सिखाते थे। अनुपम खेर ने अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेम, ज्ञान और शिक्षाओं ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया।

अनुपम खेर का शिमला से है गहरा संबंध 
गौरतलब है कि अनुपम खेर के परिवार का शिमला से गहरा संबंध है। उनका पूरा परिवार शिमला में ही रहा है। अनुपम खेर का बचपन शिमला में ही बीता है और उनके शिमला में कई दोस्त हैं और वह आज भी उनके संपर्क में हैं। वह अक्सर सोशल नैटवर्किंग साइट्स पर शिमला से जुड़ी यादें और यहां के लोगों को याद करते रहते हैं और कई कहानियां सांझा करते रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!