शादी समारोह से लौट रही कार 300 फुट गहरी खाई में गिरी, पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Feb, 2026 01:19 PM

a former soldier died in a horrific road accident in himachal

Hamirpur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के अंतर्गत सुजानपुर क्षेत्र में बीती शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दरअसल, ऊहल-टौणीदेवी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो...

Hamirpur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के अंतर्गत सुजानपुर क्षेत्र में बीती शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दरअसल, ऊहल-टौणीदेवी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार (पंजीकरण संख्या HP-24-1876) में सवार सभी व्यक्ति ऊहल से भेरड़ा की ओर एक बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सुजानपुर के कक्कड़ गांव के समीप पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान: झौखर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय पूर्व सैनिक देशराज के रूप में हुई है, जिन्होंने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों की पहचान: कार में सवार राजस्थान निवासी विक्की और किन्नौर निवासी राजू को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का उपचार सुजानपुर अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!