हमीरपुरवासियों को मिलने जा रही है एक और बड़ी सौगात

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Feb, 2026 01:27 PM

the people of hamirpur are about to receive another great gift

अपने गृह जिले के मुख्यालय को नगर निगम का दर्जा देकर और यहां लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ करवाने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर शहर को एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।...

हमीरपुर। अपने गृह जिले के मुख्यालय को नगर निगम का दर्जा देकर और यहां लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ करवाने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर शहर को एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। यह सौगात होगी, एक भव्य शॉपिंग कांप्लैक्स की।

जी हां, निर्माणाधीन नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हमीरपुर शहर के वर्तमान बस स्टैंड को एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स का रूप दिया जाएगा, जिसमें शॉपिंग मॉल, ऑडिटोरियम, पार्किंग और कई अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स के लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है। सबसे पहले, वर्तमान बस स्टैंड की जमीन को शहरी विकास विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी और नए बस स्टैंड का कार्य पूर्ण होते ही वर्तमान बस स्टैंड की जगह भव्य शॉपिंग कांप्लैक्स का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कांप्लैक्स में सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।

नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि इस प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लैक्स के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की एक बड़ी योजना का खाका तैयार किया गया है। इस योजना में शहरवासियों, कारोबारियों और प्रतिदिन बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की सुविधाओं तथा हमीरपुर शहर की भविष्य की जरुरतों के अनुसार सभी आवश्यक प्रावधान किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को शहर के बीचों-बीच बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। आयुक्त ने बताया कि इस क्षेत्र को एक बड़े सिटी सेंटर की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। हमीरपुर शहर के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!