सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी: शादी से 7 दिन पहले युवक की दर्दनाक मौत, खुशियों वाले घर में पसरा मातम

Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2026 12:03 PM

youth died tragically 7 days before the wedding

नियति का खेल भी कितना क्रूर होता है, ऐसा एक मामला हमीरपुर के नेरी गांव में देखने को मिला है। जिस घर में 9 फरवरी को शहनाइयां गूंजनी थीं और बेटे के सिर पर सेहरा सजने वाला था, वहां आज मातम पसरा हुआ है।

हमीरपुर: नियति का खेल भी कितना क्रूर होता है, ऐसा एक मामला हमीरपुर के नेरी गांव में देखने को मिला है। जिस घर में 9 फरवरी को शहनाइयां गूंजनी थीं और बेटे के सिर पर सेहरा सजने वाला था, वहां आज मातम पसरा हुआ है। शादी से ठीक 7 दिन पहले विशाल मिन्हास (30) पुत्र संतोष  की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जो बेटा दूल्हा बनकर घर लौटने वाला था, उसका शव जब घर पहुंचा तो पत्थर दिल भी पिघल गए।

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक काे टक्कर, टिप्पर की चपेट में आकर गई जान
विशाल पंजाब के खरड़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। बीते सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल उछलकर सामने से आ रहे टिप्पर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विशाल के चाचा बलजीत बताते हैं कि वह 4 महीने पहले ही काम पर गया था। घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, कार्ड बंट चुके थे, लेकिन एक खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। विशाल अपने पीछे माता-पिता और छोटे भाई को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मंगलवार को जब गांव में उसका अंतिम संस्कार हुआ तो पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। बता दें कि मृतक विशाल के पिता संतोष उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में आऊटसोर्स कर्मचारी हैं जबकि माता अनीता गृहिणी हैं, जबकि उसका छोटा भाई एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!