हमीरपुर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Jan, 2026 01:15 PM

a bomb threat at hamirpur court causes panic

जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और एहतियातन न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया।

हमीरपुर, (राजीव) : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और एहतियातन न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया। न्यायालय में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह एक गंभीर सुरक्षा मामला है और हर पहलू से जांच की जा रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!