Hamirpur: कार खाई में गिरी एक कि मौत, 2 घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Feb, 2026 10:50 PM

hamirpur road accident one dead

सुजानपुर पुलिस थाना के अंतर्गत कक्कड़ के पास वीरवार देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 3 लोग सवार थे और एक कि मौत व 2 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है।

हमीरपुर (राजीव): सुजानपुर पुलिस थाना के अंतर्गत कक्कड़ के पास वीरवार देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 3 लोग सवार थे और एक कि मौत व 2 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान झोखर गांव देसराज(50) पुत्र मंगत राम के रूप में हुई है तथा घायलों को उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में एक राज्यस्थान व एक किन्नौर से बताया जा रहा है। कार में बैठे तीनों लोग ऊहल से भेरडा शादी समारोह में जा रहे थे, इसी दौरान कक्कड़ पोस्टऑफिस के पास यह कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!