हिमाचल में 4250 लोगों ने हराया कोरोना, 3939 नए संक्रमित मरीज, 57 की मौत

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2021 11:16 PM

57 deaths and 3939 new case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते 57 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3939 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शनिवार को कोरोना से चम्बा में 5, कांगड़ा में 20, शिमला में 14, मंडी में 9, किन्नौर में 1, सिरमौर में 3, सोलन में 2 व ऊना जिले में 3...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते 57 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3939 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शनिवार को कोरोना से चम्बा में 5, कांगड़ा में 20, शिमला में 14, मंडी में 9, किन्नौर में 1, सिरमौर में 3, सोलन में 2 व ऊना जिले में 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं नए आए संक्रमितों में बिलासपुर के 274, चम्बा के 355, हमीरपुर के 260, कांगड़ा के 1441, किन्नौर के 38, कुल्लू के 94, लाहौल-स्पीति के 43, शिमला के 254, मंडी के 496, सिरमौर के 212, सोलन के 197 व ऊना से 275 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में एक दिन रिकॉर्ड संख्या में 4250 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 39575 के करीब हो गए हैं।

कोरोना संक्रमण से इन लोगों की गई जान

शनिवार को कोरोना संक्रमण से कांगड़ा जिले में ग्वाल टिक्कर के 37 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा के 55 वर्षीय व्यक्ति, देहरा की 45 वर्षीय महिला, श्यामनगर धर्मशाला की 78 वर्षीय महिला, माहेवा देहरा की 45 वर्षीय महिला, बरोली पालमपुर के 70 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के 38 वर्षीय व्यक्ति, जीवा तहसील पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, बाहदेर की 85 वर्षीय महिला, खैरा पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, सेहरी रक्कड़ की 84 वर्षीय महिला, मझैरना के 65 वर्षीय व्यक्ति, जोगलन फतेहपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 65 वर्षीय महिला, छत्तर जोगियां फतेहपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति, दोहग के 71 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के अम्बी की 52 वर्षीय महिला, पनापर की 56 वर्षीय महिला, चैतड़ू बगली के 60 वर्षीय व्यक्ति व धानग बैजनाथ के 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

शिमला के आईजीएमसी में समरहिल शिमला के 75 वर्षीय व्यक्ति, रबोन सोलन के 27 वर्षीय व्यक्ति, गंजबाजार सोलन के 55 वर्षीय व्यक्ति, रामपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर शिमला के 60 वर्षीय व्यक्ति,  रामपुर की 50 वर्षीय महिला, नेरवा के 35 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णानगर शिमला की 56 वर्षीय महिला, सडियाणा दंदवीं हमीरपुर के 75 वर्षीय व्यक्ति, मशोबरा शिमला के 60 वर्षीय व्यक्ति, बाइकानाला शिमला की 61 वर्षीय महिला, शोघी शिमला की 42 वर्षीय महिला, हिमरी कोटखाई के 85 वर्षीय व्यक्ति व जेलीघाट शिमला के 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मंडी जिले में मंडी बथेरा का 54 वर्षीय व्यक्ति, दोधवां सुंदरनगर की 35 वर्षीय महिला, हुक्कल धर्मपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति, थाची के 64 वर्षीय व्यक्ति, सरी पंचायत की 85 वर्षीय महिला, सियोह धर्मपुर के 75 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के 76 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं बिलासपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, धनेटा हमीरपुर की 30 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

चम्बा जिले में धरवीण की 65 वर्षीय महिला, हथोटा की 67 वर्षीय महिला, बनेट भटियात की 53 वर्षीय महिला, कालूगंज की 46 वर्षीय महिला व सलोटी के 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिरमौर जिले में जोहड़ो के 58 वर्षीय व्यक्ति, पांवटा साहिब के 67 वर्षीय व्यक्ति व छछेती पंचायत की 62 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सोलन में नालागढ़ की 66 व 64 वर्षीय 2 महिलाओं की मौत हुई है। किन्नौर जिले में कमरोऊ के 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। ऊना जिले में 48 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय व्यक्ति व 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!