हिमाचल के युवक-युवती ने नंगल नहर में लगाई छलांग, लोगों ने किया रैस्क्यू; गंभीर हालत में PGI रैफर

Edited By Vijay, Updated: 08 Mar, 2026 09:38 PM

boy and girl jumped into the nangal canal

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के युवक और युवती द्वारा नहर में कूदकर जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है।

टाहलीवाल (गौतम): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के युवक और युवती द्वारा नहर में कूदकर जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना नंगल से श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले मार्ग पर स्थित गग गांव के पास की है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से दोनों की जान बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक और युवती ने गग गांव के पास बहती नहर में अचानक छलांग लगा दी। उन्हें नहर में डूबता देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों को पानी से बाहर निकाला। रैस्क्यू का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नहर से बाहर निकालने के बाद दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। चूंकि घटना पंजाब क्षेत्र में हुई है, इसलिए पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!