हिमाचल में पंजाब के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Edited By Vijay, Updated: 08 Mar, 2026 06:53 PM

body of youth from punjab found in himachal

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में नशे का दानव लगातार जवानी को निगल रहा है। ताजा मामले में हरोली के गांव जननी के पास क्रशर मार्ग पर एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।

टाहलीवाल/हरोली: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में नशे का दानव लगातार जवानी को निगल रहा है। ताजा मामले में हरोली के गांव जननी के पास क्रशर मार्ग पर एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव के पास से एक सिरिंज और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे (चिट्टे) की ओवरडोज के कारण हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सौरव (18) पुत्र संतोख सिंह, निवासी जैजों (पंजाब) के रूप में हुई है। शव के पास ही एक बाइक भी खड़ी मिली है। प्राथमिक जांच में पुलिस को शव के पास सिरिंज मिली है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक ने नशे का इंजैक्शन लिया होगा, जो जानलेवा साबित हुआ।

पुलिस ने पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेजा। वहां परिजनों से सलाह-मशविरा करने के बाद शव को बेहतर जांच और पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज (कांगड़ा) रैफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि महज 2 दिन पहले हरोली के ही भदसाली गांव में खेतों के किनारे एक व्यक्ति का शव इसी तर्ज पर मिला था। लगातार हो रही इन मौतों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। थाना प्रभारी ने क्षेत्र की आम जनता और अभिभावकों से भावुक अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जो बच्चे चिट्टे जैसे जानलेवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, उनका जीवन दांव पर लगा है। एसपी ऊना सचिन हीरामेठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!