Bilaspur: थापना में युवक पर हुए जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Feb, 2026 04:05 PM

bilaspur young man attack accused arrested

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना के पास एक ढाबे में गत 28 जनवरी को युवक पर किए गए जानलेवा हमले के 5 आरोपियों में से पुलिस ने 4 को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर (बंशीधर): कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना के पास एक ढाबे में गत 28 जनवरी को युवक पर किए गए जानलेवा हमले के 5 आरोपियों में से पुलिस ने 4 को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गत 28 जनवरी रात को जब सौरभ ठाकुर निवासी कुटहैला तहसील श्री नयनादेवी जब अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए थापना एक ढाबे पर जा रहा था तो 5 युवकों ने ढाबे के बाहर उसका रास्ता रोेक कर उस पर तेजधार हथियार से हमला किया था, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। जिस पर उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पहले थाना स्वारघाट में आपराधिक मामला दर्ज किया था लेकिन बाद मेें हत्या का प्रयास सहित और धाराएं भी लगाई गई थीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी भूमिगत हो गए थे।

जिस पर पुलिस ने दबाव बढ़ाया, जिसके बाद 4 आरोपियों ने अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। इसमें सुनील कुमार निवासी ऊंटपुर तहसील नालागढ़, जिला सोलन, अनीश मोहम्मद निवासी दगड़ाहन तहसील श्री नयना देवी जी, नमन ठाकुर निवासी ज्योरीपत्तन तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर तथा अंशुल ठाकुर निवासी दगड़ाहन तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर शामिल हैं। हमले का मुख्य आरोपी नरेश कुमार निवासी दगड़ाहन तहसील श्री नयनादेवी जी अभी तक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दावा किया कि फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!