मंडी में और 2 की कोरोना से मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 08 Dec, 2020 11:40 AM

2 more died in mandi from corona

मंगलवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मंडी के टारना व दूसरा बल्ह क्षेत्र से है। मंडी जिला में मृतकों का आंकड़ा 96 पहुंच गया है।

मंडी (पुरुषोत्तम) : मंगलवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मंडी के टारना व दूसरा बल्ह क्षेत्र से है। मंडी जिला में मृतकों का आंकड़ा 96 पहुंच गया है। बल्ह निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग का सोमवार रात सवा आठ बजे निधन हो गया, उन्हें सोमवार दोपहर पौने दो बजे ही लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वहीं मंडी सदर के टारना निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति का सोमवार रात पौने बारह बजे निधन हो गया। उन्हें 27 नवंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस डॉ. जीवानंद चौहान ने मामलों की पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!