दिल्ली से कांगड़ा लौटे 2 और कोरोना पॉजीटिव, जिला में 89 हुई संख्या

Edited By Vijay, Updated: 02 Jun, 2020 03:52 PM

2 another corona positive in kangra

कांगड़ा जिला में मंगलवार के दिन भी कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक व्यक्ति व एक युवती ट कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। पुलिस में तैनात सुनेहड़ निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति 27 मई को निजी वाहन में दिल्ली से...

कांगड़ा (भृगु): कांगड़ा जिला में मंगलवार के दिन भी कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक व्यक्ति व एक युवती ट कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। पुलिस में तैनात सुनेहड़ निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति 27 मई को निजी वाहन में दिल्ली से आया था। वहीं शाहपुर के भनियारा गांव की 22 वर्षीय युवती जोकि छात्रा है, वह 26 मई को दिल्ली से विमान के माध्यम से लौटी थी। उक्त दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद उन्हें पीआरटीआई बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इन मामलों के साथ कांगड़ा जिला में अब कुल मामले 89 और एक्टिव केस 56 हो गए हैं जबकि हिमाचल कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 342 पहुंच गया और एक्टिव केस 215 हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!