VIDEO: बिलासपुर में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, उम्र 130 साल! ‘पोते’ भी बन चुके हैं ‘दादा’

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Jan, 2021 01:25 PM

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान की केन तनाका (118) का नाम सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के रूप में दर्ज है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट के नाम हुआ करता था। जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत हुआ...

बिलासपुर : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान की केन तनाका (118) का नाम सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के रूप में दर्ज है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट के नाम हुआ करता था। जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत हुआ था। जापान की केन तनाका को टक्कर देने के लिए हिमाचल की एक महिला और है। आधार कार्ड में दर्ज उनके जन्मतिथि के अनुसार वर्तमान में उनकी आयु 130 वर्ष है। हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला की जानकारी मिली है। आधार कार्ड में इस बुजुर्ग महिला की उम्र 130 साल है और जन्म तिथि वर्ष 1890 है। गुरुवार को जब महिला बिलासपुर के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचीं तो आधार कार्ड से इस बात का पता चला है। पपलाह की मंशा देवी के जन्म वर्ष को देखकर हर कोई दंग रह गया है।

नीचे क्लिक कर देखें पूरा Video...

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, घुमारवीं की महिला के छह बच्चे थे, इनमें दो की मौत हो चुकी है। महिला के परिवार में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है और इसी के चलते उम्र को लेकर किसी ने कोई जिक्र नहीं किया और न प्रशासन की नजर पड़ी। बताया जा रहा है कि महिला के बडे़ बेटे की मौत 81 साल की उम्र में साल 2004 में हुई थी। वहीं बेटे से ढाई साल बड़ी एक बेटी थी, जिनकी भी मौत हो चुकी है। डीसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला की उम्र से जुड़े तथ्यों की जांच करवाई जाएगी। अगर जिले में ऐसी महिला है तो वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका दावा करेंगे। डीसी बिलासपुर का कहना है कि जांच में अगर मंशा देवी की उम्र सही पाई जाती है तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा कर सकते हैं।
 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!