Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Feb, 2026 12:30 PM

Bilaspur News: जिला बिलासपुर के नयनादेवी क्षेत्र के तहत आने वाले लैहड़ी गांव में बुधवार को एक रिहायशी मकान आग की लपटों में घिर गया। इस हादसे में घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया और भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि...
Bilaspur News: जिला बिलासपुर के नयनादेवी क्षेत्र के तहत आने वाले लैहड़ी गांव में बुधवार को एक रिहायशी मकान आग की लपटों में घिर गया। इस हादसे में घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया और भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।
कैसे हुआ हादसा?
घटना बुधवार की है, जब लैहड़ी निवासी जोगेंद्र सिंह के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घर में मौजूद सदस्यों को जैसे ही आग का आभास हुआ, वे घबराए बिना तुरंत बाहर की ओर भागे। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। ग्वालथाई चौकी से सब-इंस्पेक्टर तेजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, भाखड़ा और नयनादेवी (ग्वालथाई) से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर तैनात हो गईं। दमकलकर्मियों और स्थानीय निवासियों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। नुकसान का सही आकलन राजस्व विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया गया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें