Himachal: सौतेला पिता बना हैवान, अढ़ाई साल के मासूम की ले ली जान; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2026 12:27 PM

murder of child in solan

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बालूघाटी इलाके में एक सौतेले पिता ने अढ़ाई साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी।

सोलन (नरेश पाल): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बालूघाटी इलाके में एक सौतेले पिता ने अढ़ाई साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी बच्चे के शव को चुपचाप दफनाने के लिए ले जा रहा था। गांव के लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने उससे बच्चे की मौत का कारण पूछा। आरोपी घबरा गया और कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसकी हड़बड़ाहट देख लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को करीब 2 दिन पहले बालूघाटी में अंजाम दिया गया था। यह परिवार नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला अपने अढ़ाई साल के मासूम के साथ दूसरे पति (आरोपी) के साथ रह रही थी, जबकि उसका पहला पति भी आसपास के ही इलाके में रहता है।

सूत्रों के मुताबिक महिला के पहले पति और दूसरे पति के बीच  बच्चे की परवरिश को लेकर अक्सर विवाद रहता था। इसी रंजिश और क्लेश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर इस हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस फिलहाल आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके। एसपी सोलन ने मामले की पुष्टी की है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!