बिलासपुर में पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, चरस की खेप के साथ हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2026 11:38 AM

2 youths of haryana caught with hashish

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना घुमारवीं टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 युवकों को करीब एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

घुमारवीं (राकेश): हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना घुमारवीं टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 युवकों को करीब एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के समीप नाका लगाया हुआ था और बिलासपुर आने-जाने वाले वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका। जब पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो कार के भीतर से 949 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस को जब्त कर कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला है कि पकड़े गए दोनों युवक हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह चरस कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस नशा माफिया के नैटवर्क को तोड़ने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!