बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, ढांक से गिरकर 21 वर्षीय युवक की मौत...परिवार में मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Feb, 2026 01:50 PM

21 year old youth dies after falling from a slope in bilaspur

Bilaspur News: जिला बिलासपुर के तलाई क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। बल्ही बरड़ के पास एक गहरी ढांक से गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पारस मन्हास (21),...

Bilaspur News: जिला बिलासपुर के तलाई क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। बल्ही बरड़ के पास एक गहरी ढांक से गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नाले के पास मिले खच्चर, सड़क किनारे मिला शव

मृतक की पहचान पारस मन्हास (21), निवासी गांव बेहना ब्राह्मणा (तहसील झंडूता) के रूप में हुई है। पारस पेशे से खच्चर चालक था और सामान ढोने का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार, बीते सोमवार की रात को जब पारस अपने खच्चरों के साथ बरड़ से बाड़ी मझेड़वां नहीं पहुंचा, तो चिंता बढ़ गई। उसके मोबाइल पर संपर्क न होने पर साथी शम्मी कुमार और शुभम उसे ढूंढने निकले। तलाशी के दौरान उन्हें रास्ते में खच्चर तो अकेले मिले, लेकिन पारस कहीं नजर नहीं आया। आगे बढ़ने पर बल्ही बरड़ पुल के समीप पारस सड़क किनारे गहरी खाई (ढांक) में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से से काफी खून बह रहा था। तुरंत उसे एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में आशंका जताई है कि अंधेरा होने या पैर फिसलने के कारण पारस ढांक से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!