Edited By Vijay, Updated: 24 Apr, 2025 11:31 PM

6 दिन बाद जांस्कर घाटी मनाली से जुड़ गई है। वीरवार को शिंकुला दर्रे में बर्फ के फाहों के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। सुबह के समय मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट बदली और शिंकुला दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया।
मनाली (सोनू): 6 दिन बाद जांस्कर घाटी मनाली से जुड़ गई है। वीरवार को शिंकुला दर्रे में बर्फ के फाहों के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। सुबह के समय मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट बदली और शिंकुला दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया। बर्फ के फाहों के बीच वाहन जंस्कार से मनाली आए। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लेह पुलिस के साथ समय निर्धारित किया है। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शिंकुला दर्रा आर-पार करने का समय रखा है, लेकिन वीरवार को शिंकुला में 2 जगह भूस्खलन होने से वाहनों को दारचा पहुंचने में समय लग गया। जंस्कार से सुबह चले वाहन साढ़े 3 बजे दारचा चैक पोस्ट पहुंचे।
बता दें कि बीते 17 अप्रैल को भारी हिमपात से शिंकुला दर्रा बंद हो गया था। जिस्पा चौकी प्रभारी मेघ सिंह ने बताया कि शिंकुला दर्रा एकतरफा वाहनों के लिए बहाल हो गया है। वीरवार दोपहर बाद फिर से शिंकुला दर्रे में हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। लगभग डेढ़ दर्जन वाहन जांस्कर से मनाली की ओर आए हैं। उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को वाहन मनाली से जंस्कार जाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here