Kangra: खड्ड किनारे कार में 'सफेद जहर' लेकर बैठा था युवक, पुलिस ने रंगे हाथाें किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Dec, 2025 02:23 PM

youth arrrested with heroin

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कांगड़ा की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

कांगड़ा (कालड़ा): जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कांगड़ा की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को 14.61 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांगड़ा की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम जब समैला मेन रोड से पुराना कांगड़ा किला जाने वाली लिंक सड़क के पास बनेर खड्ड के किनारे पहुंची तो वहां खड़ी एक आल्टो K10 कार (HP 83-2908) में बैठे व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ।

शक के आधार पर जब पुलिस ने कार और व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसवंत सिंह उर्फ छोटू (32) पुत्र जोडू राम, निवासी गांव द्रंग, डाकघर ज्वालाजी व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांगड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गश्त, नाकाबंदी और ट्रैफिक चैकिंग की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!