Himachal: पांवटा साहिब में देशद्रोह के आरोप में युवक गिरफ्तार, जानिए कैसी थी पोस्ट!

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Jun, 2025 10:48 AM

youth arrested on charges of treason in paonta sahib

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने से जुड़ी है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने से जुड़ी है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सुलेमान के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पांवटा के बद्रीपुर क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले सुलेमान ने 27 मई को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में टूटे हुए जहाज के टुकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, सुलेमान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।

पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद, 27 मई को ही सुलेमान के खिलाफ देशद्रोह की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी सुलेमान भाग गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

रविवार (8 जून, 2025) को जैसे ही सुलेमान पांवटा साहिब लौटा, पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसे आज (9 जून, 2025) अदालत में पेश किया जाएगा। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुलेमान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा-152 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!