Kangra: चमकीले सपनों का लालच: शांता कुमार ने विदेश में जाकर करोड़पति बनने के प्रवृत्ति पर जताई चिंता

Edited By Jyoti M, Updated: 16 Nov, 2024 12:33 PM

young people traveling through the donkey route are falling prey to death

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब, गुजरात और कुछ अन्य प्रदेशों के लोग अमरीका जैसे अन्य देशों में गए, बसे और करोड़पति बन गए। अब परिस्थिति बदल गई है।

पालमपुर, (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब, गुजरात और कुछ अन्य प्रदेशों के लोग अमरीका जैसे अन्य देशों में गए, बसे और करोड़पति बन गए। अब परिस्थिति बदल गई है। पंजाब जैसे कुछ प्रदेशों से नौकरी का क्रेज चमकीले सपनों का लालच बहुत से नवयुवकों को किसी भी तरीके से अमरीका जैसे देशों में जाकर करोड़पति बनने के लिए उकसा रहा है।

शांता कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी गरीबी, बेरोजगारी और रातों रात करोड़पति बनने के लालच में पंजाब इत्यादि प्रदेशों के बहुत से नौजवान डंकी रूट से अमरीका जैसे देशों में जाने की कोशिश कर रहे हैं। डंकी रूट ऐसे अवैध रास्तों से कई देशों से होकर अमरीका पहुंचाने का तरीका है। इन सब देशों में अवैध एजेंट करोड़ों रुपए लेकर डंकी रूट के द्वारा नौजवानों को भेज रहे हैं।

1923 में फ्रांस ने दुबई से इस प्रकार जाने वाले 303 भारतीय के एक चार्टर्ड विमान को वापस भारत भेजा था। एक समाचार के अनुसार समाना के 4 युवा 3 करोड़ रुपए 2 किस्तों में एजेंटों को देकर डंकी रूट से गए। रास्ते में 2 मर गए, 2 किसी देश में गिरफ्तार हो गए।

उन्होंने कहा कि अमरीका सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 वर्ष में 2 लाख से अधिक भारतीय डंकी रूट से अमरीका में घुसते हुए पकड़े गए। उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक दुर्भाग्य का विषय यह है कि देश की बढ़ती आबादी के प्रति देश के नेताओं का कोई ध्यान नहीं है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!