Edited By Kuldeep, Updated: 05 Mar, 2026 07:12 PM

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही बोर्ड परीक्षओं के तहत वीरवार को आयोजित 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान फ्लाइंड स्क्वायड द्वारा नकल के 12 मामले पकड़े गए हैं।
धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही बोर्ड परीक्षओं के तहत वीरवार को आयोजित 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान फ्लाइंड स्क्वायड द्वारा नकल के 12 मामले पकड़े गए हैं। बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड नकल के मामले रोकने को पूरी तरह से निगरानी कर रहा है। उड़नदस्तों के अलावा बोर्ड मुख्यालय से भी ऑनलाइन निगरानी परीक्षा केंद्रों पर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वीरवार को मंडी जिले से 9, कांगड़ा से 2 और किन्नौर जिले से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया है। शुक्रवार को सुबह के सत्र में 10वीं कक्षा के हिंदी व 12वीं कक्षा के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।