Edited By Kuldeep, Updated: 05 Mar, 2026 07:04 PM

आईपीएल सीजन-2026 के शुरू होने से पहले अपने दूसरे होम ग्राऊंड एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम ने वीरवार से शुरू हुए प्रैक्टिस कैंप के साथ अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दियया है।
धर्मशाला (विवेक): आईपीएल सीजन-2026 के शुरू होने से पहले अपने दूसरे होम ग्राऊंड एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम ने वीरवार से शुरू हुए प्रैक्टिस कैंप के साथ अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दियया है। दोपहर करीब 12 बजे टीम के खिलाड़ियों ने मैदान में उतरकर अभ्यास शुरू किया। पहले दिन पंजाब किंग्स के 8 खिलाड़ी शामिल रहे। इनमें टीम के खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दूबे, हरप्रीत बराड़, हरनूर, विष्णु विनोद, विशाल निषाद व अन्य ने शामिल होकर यहां की परिस्थितियों को भांपते हुए सीजन में आने वाले मैचों के लिए खुद को एक मजबूत टीम के रूप में पेश करने की तैयारियां शुरू कीं।
खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरकर वाॅर्मअप किया। उसके बाद टीम के खिलाड़ियों द्वारा बॉलिंग व बैटिंग का अभ्यास करते हुए हर चीज पर बारीकी से फोकस किया गया। गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम 6 दिनों तक अभ्यास करते हुए अपनी तैयारियों को मजबूती देगी, जबकि इस पूरे प्रैक्टिस शैड्यूल के तहत हर दिन टीम के स्वदेशी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ते हुए प्रैक्टिस सैशन में भाग लेंगे।